25 APRTHURSDAY2024 12:24:19 PM
Nari

सोने की गलत पोजीशन पहुंचा सकती है सेहत को नुकसान

  • Updated: 20 Jan, 2018 12:17 PM
सोने की गलत पोजीशन पहुंचा सकती है सेहत को नुकसान

हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है।सोने से शरीर की थकावट कम हो जाती है। इससे सुबह नई ताजगी और स्फूर्ति मिलती है लेकिन कुछ लोग एेसे होते हैं जिनको पूरा दिन काम करने और थकवाट होने के बाद भी ठीक से नींद नहीं आती और सुबह उठकर कमर दर्द, सीने में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये सारी समस्याएं उनके सोने के तरीके के कारण होती है। कुछ लोग अपने सोने के तरीके की तरफ ध्यान नहीं देते। आज हम आपको सोने के गलत तरीको के बारे में बताएंगे, हो सकता है आपकी परेशानियां भी इसी से जुड़ी हों।

PunjabKesari

 

पेट के बल सोने के तरीको को सबसे खतरनाक कहा जाता है। इस तरह सोने से पीठ दर्द, गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पेट के बल सोने से  बिस्तर लगे बैक्टीरिया चेहरे पर लग जाते हैं,जिससे चेहरे पर दाग- धब्बे होने लगते हैं।

PunjabKesari

 

 कुछ लोगों को पेट के बल ही सोने पर नीद आती है। इस तरीके से सोने से गर्दन में दर्द हो सकता है और सुबह उठकर गर्दन अकड़ जाएगी। इस तरीके से सोने से बचे।

PunjabKesari

 

 कई बार सीधा न सोने से रात को सांस लेने तकलीफ होने लगती है, जिससे  रीड की हड्डी में भी टेड़ापन भी आ सकता है।

PunjabKesari

 

 बाहें ऊपर करके सोने से कंधों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे बाहों में दर्द रहने लगती है।

PunjabKesari

 

अच्छी नींद लेने के लिए बाई तरफ करवट लेकर सोना अच्छा रहता है। इसके अलावा रात को करवट बदलते रहें।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI AP

Related News