20 APRSATURDAY2024 4:47:52 AM
Nari

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की पत्नी ने शेयर की उनके बच्चों के साथ तस्वीरें

  • Updated: 18 Jan, 2018 12:43 PM
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की पत्नी ने शेयर की उनके बच्चों के साथ तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन करिश्मा कपूर ने फिल्मों से चाहे दूरी बना ली है लेकिन उनका ग्लैमरस अंदाज आज भी कायम है। उनकी बेटी समैरा और बेटा कियान फिल्मी भी करिश्मा की तरह ही बेहद क्यूट हैं। किसी फैमिली फंक्शन,पार्टी या फिर एयरपोर्ट पर वह अक्सर अपनी मां के साथ दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि करिश्मा के बच्चे अपने पिता से दूर मुंबई में रहते हैं।   


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा ने अपने पति संजय कपूर के साथ 2016 में तलाक ले लिया और बच्चों की कस्टडी करिश्मा की दी गई। इसके बाद संजय कपूर में मॉडल प्रिया सचदेव के साथ शादी भी कर ली। हाल ही में संजय की पत्नी प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की हैं,इसमें प्रिया ने संजय को केयरिंग फादर भी कहा है। तस्वीरों में संजय बेटी समैरा और बेटे कियान के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और पापा संजय के साथ बच्चों का अंदाज काफी डैशिंग दिख रहा है। 

 


समैरा ने इस दौरान पिता संजय के साथ मैचिंग ब्लैक ड्रैस पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही है। इसके साथ ही बेटे कियान ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ है। जो बिल्कुल उनके पिता के आउटफिट्स के साथ मैचिंग है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News