25 APRTHURSDAY2024 7:25:39 PM
Nari

टॉयलेट और फॉइल पेपर रोल से बनाएं क्रिएटिव चीजें! (Pics)

  • Updated: 26 Sep, 2016 03:03 PM
टॉयलेट और फॉइल पेपर रोल से बनाएं क्रिएटिव चीजें! (Pics)

हमारे घर में एेसी कई चीजें होती हैं, जिसका हम दोबारा यूज करके कुछ क्रिएटिव बना सकते है। जैसे कि टॉयलेट पेपर और फॉइल पेपर। अक्सर हम इन्हें कूड़े में फैंक देते है लेकिन शायद आप नहीं जानते कि आप इससे डेकोरेशन के लिए कई चीजें बना सकते है। आज हम आपको बताते हैं कि टॉयलेट और फॉइल पेपर रोल के साथ आप क्या-क्या बना सकते है।


1. इन खाली रोल्स से आप छोटे पौधे लगा सकते है। इसके लिए सबसे पहले रोल्स के चारों ओर कलरफुल पेपर लपेटे। इस पेपर को रस्सी से बांध दें। अब रोल्स में मिट्टी और खाद भरें। इसमें छोटे पौधे लगाएं। 
 

2. इसे आप पक्षियों को दाना डालने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। पेपर रोल के चारों ओर पीनट बटर अच्छी तरह से लगा दें। अब इस पर दानों को डाल दें। दाने चारों ओर चिपक जाएंगे। अब इस रोल्स को बगीचे में या फिर बाहर किसी पेड़ की टहनी पर टांग दें।

3. नेपकिंस को रखने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। टॉयलेट पेपर या फॉइल पेपर रोल को चौड़ा काट लें। इन पर पुराने रिबन लगा दें या फिर कलर कर लें। इसमें नेपकिंस रखकर टेबल पर सजाएं।

4. अधिकतर बच्चों को टॉय कार का शौक होता है तो एेसे में घर पर बहुत सारी कार इकट्ठी हो जाती है। इन खिलौनों को इकट्ठा करके रखने के लिए आप टॉयलेट पेपर रोल पर कुछ कार्टन पेपर चिपका कर एक डिब्बा बना लें। इसका मुंह बाहर की ओर रखें ताकि खिलौने आसानी से आ जाएं।

5. आप चाहे तो टॉयलेट रोल के साथ पेंसिल स्टैंड भी बना सकते हैं। 

Related News