25 APRTHURSDAY2024 11:56:27 PM
interior decoration

इन कलरफुल थीम से घर को दें अट्रैक्टिव लुक (pics)

  • Updated: 27 Sep, 2016 05:15 PM
इन कलरफुल थीम से घर को दें अट्रैक्टिव लुक (pics)

अाशियाना तभी खास लगता है, जब उनकी इमारतों के रंग खास होते है और वहीं घर हर किसी को अच्छा लगता। अाज हम आपको घर की दीवारों को डिफरैंट-डिफरैंट रंग के साथ अट्रैक्टिव बनाने के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से अाप अपने घर को टॉप 5 कलर थीम दें सकते है। 


1.सेक्सी रेड


रेड कलर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप बेडरूम या किसी अन्य रूम को रोमांटिक व सेक्सी लुक देना चाहती हैं, तो उसका मेकओवर हॉट रेड कलर से करें। कमरे की सभी दीवारों के बजाएं किसी एक दीवार पर रेड कलर करवाएं। 

कलर से पेंट करें और अन्य दीवारों को व्हाइट, ऑफ व्हाइट जैसे न्यूट्रल कलर से पेंट करवाएं। ऐसा करने से दोनों कलर्स के बीच बैलेन्स बना रहता है और कमरा स्टाइली लगता है। 

2. कूल ब्लू

घर को सॉफ्ट-सूदिंग लुक देना चाहती हैं, तो ब्लू कलर आपके लिए बेस्ट है। ब्लू कलर आपके ड्रीम होम को देगा कूल लुक। ब्लू कलर में आपको बहुत वैरायटी मिल जाएगी जैसे रॉयल ब्लू, स्काई ब्लू, नेवी ब्लू आदि। यदि अाप अपने रूम को एक्वा कलर दें रहीं है तो फर्नीचर के लिए डार्क ब्लू व ऑफ़ व्हाइट का इस्तेमाल करें क्योंकि इनका कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है। 

3.सनी यलो

रूम का यलो कलर ताज़गी का एहसास दिलाता है। अगर आप अपने रूम को यलो कलर से पेंट करा रही हैं, तो इसके साथ व्हाइट, ऑफ व्हाइट, लाइम ग्रीन कलर की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। ये कॉम्बिनेशन  रूम को ब्राइट और ट्रेंडी लुक देता है। 

4. गो ग्रीन 

अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करनते है तो घर को ग्रीन कलर से पेंट करवाए।  ग्रीन कलर से घर को सॉफ्ट लुक मिलता है। ट्रेंडी लुक देने के लिए ऑलिव ग्रीन कलर करवाएं। इसके साथ वुडन फर्नीचर का चुनाव किया जा सकता है।

5. वायब्रेंट ऑरेंज

घर को न्यू और वायब्रेंट लुक देने के लिए ऑरेंज कलर का चुनाव करें। कमरे की एक दीवार को ऑरेंज कलर से पेंट करवाएं और बाकी दीवारों के लिए न्यूट्रल  कलर, जैसे ऑफ व्हाइट, बेज आदि का इस्तेमाल करें। घर को क्लासी लुक देने के लिए डार्क वुडन फर्नीचर का इस्तेमाल करें।  

Related News