25 APRTHURSDAY2024 10:39:09 AM
Nari

कद्दू से करें शानदार डैकोरेशन

  • Updated: 01 Sep, 2016 11:46 AM
कद्दू से करें शानदार डैकोरेशन
मौसम बदल रहा है गर्मी के बाद बरसात और अब पतझड का मौसम भी आने की कगार पर है। इस खास मौसम में घर को भी अलग तरीके से डैकोरेट कर सकते हैं। वह भी कुछ खास थीम के साथ। इस सीजन में कद्दू से घर को सजा सकते हैं। इसे सिर्फ खाने में ही नही बल्कि इंटीरियर में इस्तेमाल किया जा सकता है वो भी अलग-अलग आइडिया के साथ।


कद्दू से सजावट करने के आपको ढेरों थीम मिल जाएगें। आप तरह-तरह के पेंट करके अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल लैंम या फिर फ्रूट बास्केट बनाने में भी कर सकते हैं। 
 
1. इस पर आप अपने पार्टनर को प्यारा सा मैसेज लिखकर गिफ्ट भी कर सकते हैं।
2. ड्राइंग रूम की सजावट में चार चांद लगाने के लिए छोटे-छोटे आकार के कद्दू लेकर इस पर गोल्डन या फिर सिल्वर कलर के गलिटर का इस्तेमाल करें। 
3. कद्दू पर सफेद रंग का पेंट करके ऊपर से पसंदीदा रंगों में डिजाइन बना सकते हैं। 
 
 इसके अलावा आप इस पर मैसेज लिख कर या फिर कोई डरावनी थीम में भी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

Related News