20 APRSATURDAY2024 11:37:03 AM
interior decoration

महंगे पर्दे खरीदना मुश्किल है तो अपनाएं ये सस्ते तरीके

  • Updated: 12 Sep, 2016 03:53 PM
महंगे पर्दे खरीदना मुश्किल है तो अपनाएं ये सस्ते तरीके

घर की सजावट में पर्दों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पर्दों से घर की दीवारों, दरवाजे-खिड़कियों और फर्नीचर की शोभा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं पर्दे कमरो के पार्टिशन और प्राइवेसी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। कई बार पर्दे बाजार से खरीदना या ऑनलाइन मंगवाना महंगा पड़ता है लेकिन अगर आप खुद पर्दें बनाएंगी तो यह सस्ता पड़ेगा। पर्दों के लिए आपको बाहर से महंगा कपड़ा खरीदने की जरुरत नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताएंगे जिन से आप घर बैठे सस्ते और आसानी से पर्दे बना सकती हैं।।  

 
साड़ी
 
अगर आपके घर में पुरानी साड़ियां हैं और आप उनका इस्तेमाल नहीं करती हैं तो आप इनका पर्दे बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। सिल्क साड़ियों से बने पर्दे घर को बहुत आकर्षक लुक देते हैं। सिंगल टोंड शिफॉन की साड़ी पर्दों के लिए सबसे अच्छी होती हैं क्योंकि यह घर के फर्नीचर से मिक्स एंड मैच हो जाएंगी।
 
 दुपट्टा
 
 सलवार कमीज के साथ मिलने वाले दुपट्टे अक्सर सलवार कमीज के ख़राब हो जाने के बाद भी अच्छे से रहते हैं। इन्हे आप घर में पर्दे बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यह कई सारे रंगो और शेड्स में आते हैं।
 
 स्टॉल्स
 
स्टॉल्स ज्यादातर एक ही रंग के होते हैं जिन्हे हम गाउन और साड़ी के साथ पहनते हैं। इन्हे आप दूसरे पर्दों के साथ मिला कर पुराने पर्दों को और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपके पास बहुत सारे स्टॉल्स होने चाहिए।
 
 चादरें
 
 पुरानी चादरों से आप घर के लिए सबसे सस्ते पर्दे बना सकती हैं। आप दो से तीन चादरों को मिक्स करके नए पर्दे बना सकती हैं।
 
 कपड़े के अस्तर
 
 अगर आप अपने घर को कंट्री साइड सम्मेरी लुक देना चाहते हैं जिससे घर में धूप और रोशनी अच्छे से आए  तो आप अपनी ड्रेस के अस्तर का इस्तेमाल पर्दे बनाने में कर सकती हैं।
 
 मेज़पोश
 
 अगर आप सोच रही हैं कि क्रोशिया के पर्दे कैसे लगेंगे तो  मेज़पोश  घर को काफी आर्टिस्टिक लुक देंगे। इसके अलावा मेजपोश के पर्दे बिल्कुल अलग व बहुत खूबसूरत लगते हैं। 
 

Related News