19 APRFRIDAY2024 6:01:29 PM
Nari

यूं बनाएं स्पार्कल लाइट बॉल!

  • Updated: 22 Sep, 2016 11:52 AM
यूं बनाएं स्पार्कल लाइट बॉल!

त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। दीवाली आने में भी लगभग एक माह का ही समय बचा है। दीवाली आने से पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई करनी शुरू कर देते हैं। डैकोरेशन की बात करें तो लोग पेंट, शोपीस और एल.ई.डी. लाइट लगाते हैं। इस बार दीवाली पर सिंपल एल.ई.डी. लाइड नहीं बल्कि छत पर लटकाए जाने वाले हैंङ्क्षगग स्पार्कल बॉल लगाएं। ये रोशनी के साथ-साथ छत की डैकोरेशन भी अच्छे से करते हैं। इन बॉल्स को आप बर्थ डे पार्टी, डी.जे. नाइट पार्टी या नाइट डिनर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री:

- डिस्पोजेबल गिलास (मीडियम)
- सुपर ग्लू 
- काला धागा 
- कैंची
 

सबसे पहले ग्लू की मदद से एक गिलास को दूसरे गिलास से जोड़ें। गिलास को ऐसे जोड़ें कि वह गोलाई में हो। पहले 14 गिलासों का गोला, फिर 10 और फिर 4 गिलास जोड़ें। इस तरह से यह सैमी सर्कल लुक में आ जाएगा। इसी तरह, सर्कल की दूसरी साइड भी तैयार कर लें। गिलास के तले में छोटा-सा छेद करें और उसमें एल.ई.डी. बल्ब ग्लू की मदद से फिट करते जाएं। एल.ई.डी. लाइट के स्विच को आप गिलासों के जोड़ में बची खाली जगह से बाहर निकाल लें और अच्छी तरह से सैट कर लें। अब दोनों सैमी सर्कलों को ग्लू की मदद से आपस में जोड़ें। आपका सर्कल तैयार है। बस अब छत से लटकाने के लिए धागे का काम रह गया है। मजबूत काले रंग का धागा लें, उसे अच्छे से किसी एक गिलास के साथ अटैच कर लें। आप इस तरह से रंग-बिरंगे स्पार्कल बॉल्स तैयार कर सकते हैं। 

Related News