20 APRSATURDAY2024 10:21:06 AM
Nari

बर्तनों की केयर भी है जरूरी(Pics)

  • Updated: 16 Oct, 2016 04:31 PM
बर्तनों की केयर भी है जरूरी(Pics)

किचन में स्टिल,चीनी,पीतल और क्राॉकरी जैसे कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। रसोई की सफाई की तरह बर्तनों की सफाई और देखभाल भी बहुत जरूरी है ताकि यह हमेशा नए जैसे दिखे। आइए जानते हैं कैसे रखनी चाहिए बर्तनों की मेंटेनस....



- नॉन स्टिक कुकवियर

इस तरह के बर्तनों में खाना पकाते समय बहुक कम घी और तेल का इस्तेमाल होता है। इनको अगर सही तरीके से न रखा जाए तो यह बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। 

टिप्स

1. नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट और नायलॉन के बने सक्रब का ही इस्तेमाल करें। 
2. धोने के बाद इन बर्तनों को जल्दी सुखा दें। 
3. इन बर्तनों को डिश वॉशर से न धोएं। 


- क्रॉकरी

क्रॉकरी में खाना सर्व करना बहुत अच्छी लगता है लेकिन इनकी केयर करनी भी उतना ही जरूरी है। 

टिप्स

1. क्रॉकरी के इस्तेमाल के बाद इसे धोकर और सुखा कर अखबार में लपेट कर रखें। 
2. पेंट वाली क्रॉकरी को माइक्रोवेव में इस्तेमाल न करें। 
3. क्रॉकरी को नर्म स्पंज के साथ धोएं और इसे धोते समय नमक मिले पानी का इस्तेमाल करें। बर्तन चमक जाएंगे।
4. क्रॉकरी में लगे दाग मिटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


- स्टेनलेस स्टील

सटील के बर्तन का इस्तेमाल खाना बनाने में नही करना चाहिए। इसमें खाना सर्व किया जा सकता है। 

टिप्स

1. स्टील के बर्तनों पर लगे दाग दूर करने के लिए प्याज का रस लेकर उसमें सिरका मिला लें और इसे बर्तन साफ करें। 
2. स्टील के बर्तनों में चमक लाने के लिए ऑलिव ऑयल में सूती कपड़ा डुबोकर रगडें और फिर एक साफ कपड़े से तेल को पोंछ दें। 
3. सिरके में कपड़ा डुबोकर बर्तन पर रगड़े और साफ कपड़े से इसे रगड़ कर साफ करें। इनमें ज्यादा देर तक सिरका डालकर न रखें। इससे रंग उतर जाता है। 


 

Related News