25 APRTHURSDAY2024 12:41:51 AM
Nari

नेल पॉलिश हटाने के अलावा भी काम आएं रिमूवर! (Pics)

  • Updated: 08 Sep, 2016 06:21 PM
नेल पॉलिश हटाने के अलावा भी काम आएं रिमूवर! (Pics)

अधिकतर लोग नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल सिर्फ नेल पॉलिश हटाने के लिए करते है इसके अलावा भी नेल पॉलिश रिमूवर को कई तरह से यूज किया जा सकता है।  आज हम आपको बताते है कि किन-किन चीजों के लिए हम नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानें इनके बारे में...

 

1. चमड़े के जूते

अक्सर चमड़े के जूतों पर दाग धब्बे लग जाते है। अगर आप चाहे तो नेल रिमूवर का इस्तेमाल करके जूतों को साफ कर सकते है।

 

2. फेवीक्विक छुड़ाने के लिए

एेसा कई बार होता है कि जब हम फेवीक्विक का इस्तेमाल करते है तो फेवीक्विक हमारे हाथों में चिपक जाती है और कई बार कोशिश करने के बाद भी आसानी से नहीं छुटती। फेवीक्विक को छुड़ाने के लिए आप नेल रिमूवर का यूज कर सकते है।

 

3. धातुओं से स्टीकर्स निकालना

कई बार हम किसी धातु में लगे स्टीकर्स को निकालने की कोशिश करते है लेकिन वह नहीं निकलता। अगर निकलता है तो उसके निशान पड़ जाते है। एेसे में नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करके स्टीकर्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

4. कपड़ों पर दाग

अगर आपके कपड़ों पर इंक लग गई हो तो आप नेल रिमूवर का इस्तेमाल करके इंक के दाग हटा सकते है। रिमूवर लगाने के बाद कपड़े डिटरजेंट के साथ धोएं। 

 

5. फर्श पर लगें दागों से छुटकारा

फर्श पर कई बार दाग लग जाते है जोकि साफ करने पर भी नहीं जाते। स्पंज में थोड़ा सा नेल रिमूवर लगाकर फर्श साफ करने से दाग खत्म हो जाएगें।

 

6. दीवारों पर लगे दागों से छुटकारा

कई बार बच्चे दीवारों पर गंदे हाथ लगा देते है, जिससे दीवारों पर निशान पड़ जाते है। नेल रिमूवर का इस्तेमाल करके आप इन दागों को साफ कर सकते है।

 

7. क्रॉकरी के दाग

नेल रिमूवर का इस्तेमाल करके आप क्रॉकरी पर लगे हल्दी के दागों को आसानी से साफ कर सकते है।

 

8. जोंक से बचने के लिए

अगर कभी शरीर के किसी अंग से जोंक चिपक जाएं तो नेल रिमूवर की कुछ बूंदे जोंक पर डाल दें। जोंक निकल जाने के बाद उस जगह को अच्छी तरह से साफ करें।

Related News