25 APRTHURSDAY2024 11:52:13 AM
Nani Ma ke nuskhe

जानिए, किस रोगी के लिए कौन-सा जूस है फायदेमंद (pics)

  • Updated: 16 Oct, 2016 10:59 AM
जानिए, किस रोगी के लिए कौन-सा जूस है फायदेमंद (pics)

जब किसी इंसान को किसी तरह की परेशानी या बीमारी होती है तो वह उसी के हिसाब से दवाईया और खाने की चीजें खाता है। इसी तरह किसी भी बीमारी या परेशानी में जूस भी उसी के हिसाब से लेना जरूरी होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि किस रोग में कौन-सा जूस पीना सही रहता है।   

 


1. भूख न लगना

जिस व्यक्ति को भूख नहीं लगती, उन्हें सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना चाहिए और साथ खाने से पहले अदरक का पेस्ट बनाकर सैंधा नमक मिलाकर खाना चाहिए। 


2. खून को साफ करना 

शरीर में मौजूद रक्त की शुद्धि के लिए नींबू, गाजर, गोभी, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस काफी फायदेंमंद होता है। 

3. दमा की समस्या 

दमे के रोगी को लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकंदर, गोभी, गाजर, भाजी का सूप और मूंग का सूप और बकरी का शुद्ध दूध पीने के लिए देना चाहिए। 

4. हाई बीपी 

उच्च रक्तचाप वाले रोगी को गाजर, अंगूर, मोसम्मी और ज्वारों का जूस पीने के लिए देना चाहिए। साथ ही मानसिक तथा शारीरिक आराम जरूरी है। 

5. निम्न रक्तचाप

कम बीपी की समस्या में मीठे फलों का रस लें और खट्टे फलों का सेवन न करें। अंगूर और मोसम्मी का रस भी लाभदायक है।

6. पीलिया

पीलिया होने पर रोगी को अंगूर, सेब, रसभरी, मोसम्मी का जूस पीने को दें। आप रोगी को मुनक्के तथा किसमिस का पानी भी दे सकते है। इससे काफी फायदा होता है। 

7. मुहांसों के दाग दूर 

मुहांसों के दाग दूर करने के लिए गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी और पालक का रस काफी सहायक होता है। 

8 कैंसर 

कैंसर के मरीज को गेहूं के ज्वारे, गाजर और अंगूर का रस देना काफी फायदा होता है। 
 

Related News