18 APRTHURSDAY2024 12:41:30 AM
Nari

सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं खाने की ये चीजें! (Pics)

  • Updated: 26 Sep, 2016 04:18 PM
सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं खाने की ये चीजें! (Pics)

स्वास्थ्य रहने के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए हम कई खाने की चीजों से परहेज करते है लेकिन अंजाने में हम कई बार एेसी चीजें खा लेते है जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है। एेसे कई फूड्स है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। आज हम आपको बताते है एेसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो कि हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है। 


1. अगर हम जामुन की बात करें तो इसे ज्यादा देर तक फ्रिज में रखकर खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं, अगर अनार के दानों को जमाकर रखा जाए तो ये हेपेटाइटिस ए को बुलावा दे सकते हैं।

2. आलू का प्रयोग हर घर में किया जाता हैं। इसकी सब्जी का रोज सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक समय तक धूप में रखें हुए आलू की त्वचा सोलानाइन बनाती है। इससे आलू की त्वचा हरे रंग की हो सकती है।

3. सैंडविच खाना हर किसी को पसंद होता हैं। चीज सैंडविच के तो बहुत लोग शौकीन हैं। इसे खाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि ये फ्रेश हो। हमेशा पनीर को फ्रिज में ही स्टोर करें।

4. हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। अगर इनका सही से रख-रखाव और सफाई न की जाए तो इनसे खतरनाक बीमारियां हो सकती है। इन्हें खरीदने के बाद साफ हाथों और साफ पानी से धोएं। इन सब्जियों को काटने के लिए अलग चाकू का इस्तेमाल करें।

Related News