25 APRTHURSDAY2024 4:57:16 PM
health

इन 5 योगासनों के पास है बीमारियों का रामबाण इलाज!(pics)

  • Updated: 01 Oct, 2016 12:06 PM
इन 5 योगासनों के पास है बीमारियों का रामबाण इलाज!(pics)

बदलते लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां इतनी बढ़ गई है, जिससे ज्यादातर लोग ग्रस्त ही रहते है। लोग दिनभर बैठे रहते है अपने शरीर को जरा-सा भी स्ट्रेस नहीं देते है, जिससे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रैशर, बुखार जैसी समस्या हो जाती है। अगर  आप चाहें तो अपनी डाइट का ध्यान रखकर और रोजाना आसान करके शरीर की कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको 5 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिनको करके आप बड़ी से बड़ी बीमारी से बचे रह सकते है। 

 


1. प्राणायाम 

यह योग करने में जितना आसान है, उतना ही असरदार होता है। इससे इंसान सांसों को कंट्रोल करना सिखता है। इसे करने से फेफड़ों के रोग, सांस के रोग और शुगर जैसे रोगों से बचा जा सकता है। 

2. कपालभाती

ज्यादातर लोग पेट खराब होने की समस्या से परेशान रहते है, जिससे धीरे-धीरे शरीर बीमार होने लगता है। इस योग को करने से आप पेट से जुड़ी सभी तरह की बीमारियों से बच सकते है। दिल की बीमारी के लिए भी यह फायदेमंद होता है। 

3. भस्त्रिका आसन

इंसान के शरीर में विषैली गैस भी होती है, जिससे शरीर को नुकसान पहुचता है। इस योग को करने से शरीर की सभी विषैली गैसे बाहर होती है और मोटापा कंट्रोल होता है।  ब्लड प्रैशर के मरीज के लिए भी यह आसान लाभकारी होता है। 

4. सर्वागासन योग

सर्वागासन योग आंख और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इससे खून का प्रवाह सही रहता है। यह योग करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इससे आप जीवन भर स्वस्थ रह सकते है। 

5. धनुरासन

धनुरासन व्यक्ति के पेट को मजबूत बनाता है। लगातार धनुरासन करने से पेट इतना शक्तिशाली हो जाता है कि व्यक्ति के शरीर में पानी भी खून बनने लगता है।

Related News