18 APRTHURSDAY2024 11:09:14 PM
Nari

जानें, फल खाने का क्या है सही समय? (Pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 08:20 PM
जानें, फल खाने का क्या है सही समय? (Pics)

फलों का हमारे जीवन में बेहद महत्व है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते है। फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है। फल विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों  से भरपूर होते है लेकिन फलों को सही समय में खाना बहुत जरूरी है। 

 

कुछ लोग इन्हें खाली पेट खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग इन्हें लंच या डिनर के बाद खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे खाने के साथ भी खाते है। आखिर फल कब खाने चाहिए? क्या फलों को, भोजन के पहले या बाद में खाना चाहिए? आज हम आपको बताते है कि फलों को खाने का सही समय क्या है। अगर हम इन्हें सही समय पर खाएं तो ये हमारे शरीर को पूरी तरह से सभी विटामिन, फाइबर और स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट प्रदान करते है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है।

 

कच्चे फल में फाइबर और शुगर होती है जिन्हें पचाने में बहुत समय लगता है जब आप फल खाते हैं तो शरीर इनके पोषक तत्वों को पचाने के लिए एंजाइम बनाता है। अगर आप खाली पेट फल खाते हैं तो शरीर को इन्हें पचाने में कम समय लगेगा और सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित कर लिए जाएंगे। 

 

अगर आप खाना खाने के बाद फल खाना चाहते है तो 2 से 3 घंटे के अंतराल के बाद खाएं। खाना खाने के बाद फल खाने से उन्हें पचाने में परेशानी होती है इसलिए इससे पेट में जलन या भारीपन महसूस होता है। रात को फल खाने से परहेज करें।

Related News