24 APRWEDNESDAY2024 9:01:10 AM
Latest News

बार-बार यूरिन जाने का कारण कहीं ये तो नहीं

  • Updated: 10 Nov, 2017 05:55 PM
बार-बार यूरिन जाने का कारण कहीं ये तो नहीं

शरीर में से विषैले पदार्थ बाहर निकलना बहुत जरूरी है लेकिन कुछ लोगों को रात के समय भी 3-4 बार बाथरूम जाने की परेशानी होती है। इससे आप अच्छे से सो भी नहीं पाते। बार-बार यूरिन आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बढ़ती उम्र,हॉर्मोंस में बदलाव,प्रोस्ट्रेट ट्यूब पर दबाव पड़ना आदि। इस तरह की परेशानी दिखाई दे तो सही समय पर डॉक्टरी इलाज जरूर करवाएं। 

स्लीप एपनिया 
स्लीप एपनिया में रात को सोते समय सांस लेने में परेशानी होती है। इसस नींद खराब होने लगती है। ब्लड प्रैशर बढ़ने जैसी दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में बार-बार युरिन जाने की इच्छा होती है। 

सोने से पहले कैफीन का सेवन
कुछ लोगों को रात को सोने से पहले कॉफी पीना पसंद होता है लेकिन इससे रात को बार-बार पेशाब आने की परेशानी होती है। 

इंटररिस्टशियल सिस्टाइटिस
इंटररिस्टशियल सिस्टाइटिस मूत्राशय की समस्या होती है। मर्दो की तुलना में यह परेशानी औरतों को ज्यादा होती है। इस बीमारी में बार-बार यूरिन जाने की इच्छा होती है। इसके साथ ही दर्द भी महसूस हो सकता है। पीरियड्स और संबंध बनाते समय परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

यूटीआई 
यूटीआई में प्राइवेट पार्ट में इंफैक्शन हो जाती है। इससे जलन,खुजली,वेजाइनल डिस्चार्ज होते हैं। इस स्थिति में भी बार-बार यूरिन आता है। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News