19 APRFRIDAY2024 11:20:33 PM
health

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं Papaya, जानिए इसके फायदें

  • Updated: 06 Mar, 2016 01:06 PM
सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं Papaya, जानिए इसके फायदें

पपीते का उपयोग करना : सेहतमंद होना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर शरीर ही तंदरुस्त नहीं होगा तो जिदंगी गुजारना काफी कठिन हो जाएगा। शरीर को बीमारियों से बचाए रखने का सबसे बेस्ट तरीका यहीं है कि पौष्टिक आहार खाएं, एक्सरसाइज करें और भरपूर नींद लें। समय की कमी के चलते आजकल लोग मिनटों में तैयार होने वाले फास्ट-फूड पर निर्भर हो गए हैं लेकिन तेज मसालों से बना यह स्पाइसी खाना शरीर को अंदर से खोखला कर डालता है। इनकी जगह पर जूस, दूध, दही, दालें, फल और सब्जियों का सेवन किया जाए तो शरीर सॉलिड बना रहता है। 

 

फल और सब्जियों को वैसे भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिनों की भरपूर मात्रा होती है। सेब, पपीता, केला, अमरूद, गाजर, चुकंदर आदि शरीर के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। पपीते की बात करें तो यह स्वास्थय के हिसाब से काफी गुणकारी होता है लेकिन बच्चों को यह कम ही पसंद आता है। पपीते में विटामिन सी और पपैन नाम का एक एंजाइम, प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। पेट संबंधी कोई समस्या हो या शुगर की परेशानी, पपीते में सेहत संबंधी बहुत सारे राज छिपे हैं। 

 

यह भी पढ़े:पपीते के पत्तों के चमत्कारी फायदे

 

पपीते के अनेकों फायदें

 

पपीता पेट के लिए फायदेमंद है। यह कब्ज और खाया-पीया न पचने की समस्या को दूर करता है। पाचन तंत्र के लिए इसे सबसे बेहरतीन विकल्प माना जाता है। कभी-कभार हम जंक फूड या तेल वाला खाना खाने पर मजबूर होते हैं तो ऐसे में रोज एक पपीते का सेवन एेसे भोजन से होने वाले नुकसान से शरीर को बचाए ऱखता है क्योंकि इसमें फाइबर के साथ साथ-पपैन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है। 

 

कोलेस्ट्रोल की परेशानी आजकल आम होती जा रही है जो हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रैशर सहित अन्य कई बीमारियों को न्योता दे सकता हैं। पपीता इसे कंट्रोल में रखता है क्योंकि उसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटी आक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो रक्त शिराओं में कोलेस्ट्रोल के थक्के नहीं बनने देता। 

 

बढ़ते वजन से तो आज हर 5 में 3 शख्स परेशान हैं। वजन कम करने के लिए लोग  जिम, डाइट चार्ट को फॉलो करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में पपीते को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से आंत की मूवमेंट ठीक रहती है जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। 

 

यह भी पढ़े:पपीता ही नहीं, इसकी पत्तियां भी है सेहत के लिए फायदेमंद

 

पपीते के बीज लीवर संबंधी समस्या के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आधे से एक चम्मच पपीता बीजों का रोज सेवन करें। इससे लीवर एक दम तंदरुस्त हो जाएगा। किसी भी तरह के बैक्टीरियल इंफैक्शन को दूर करने के लिए बीजों का इस्तेमाल फायदेमंद हैं। 

 

पपीते से आपकी स्किन चमकदार और झुर्रियां दूर होती है। थोड़ा सा पपीता, एक चम्मच शहद और रॉज वॉटर को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर उसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। आपकी स्किन ग्लोइंग और मुलायम होगी।

 

डायबिटीज के रोगियों के लिए पपीता खाना बेस्ट है क्योंकि मीठा होने के बावजूद इसमें शुगर ना मात्र होती है।

 

विटामिन सी आपकी आंखों की रोशनी कम नहीं होने देता जो पपीते में भरपूर मात्रा में होता है। 

 

गठिया होने पर हड्डिया काफी कमजोर हो जाती हैं। पपीते का सेवन करने से हड्डियों को फायदा होता है। 

 

पीरियड्स के दिनों में इसका सेवन करने से रक्त प्रवाह के दौरान होने वाली दर्द की समस्या से राहत मिलती है। 

 

रोज पपीते का सेवन करने से आप अपनी उम्र के मुकाबले अधिक जवां दिखाई पड़ते हैं। विटामिन सी के साथ-साथ इसमें विटामिन ई और बीटा कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं जो आपकी त्वचा को झुर्रियों से दूर रखते हैं। 

 

कई स्टडी में यह बात भी कहीं गई है कि पपीते के सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। 

 

यह फल, तनाव और थकान दूर करने में सक्षम है। पपीते की एक प्लेट आपको तरो-ताजा कर देती है।

 

इसका रोज सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं होते। आपकी यह क्षमता आपको बीमार कर देने वाले कई संक्रमणों के विरुद्ध ढाल का काम करते है।  

 

 

 

Related News