24 APRWEDNESDAY2024 6:26:22 AM
Nari

नही होगी एलर्जी,खाएं ये 7 चीजे (Pics)

  • Updated: 12 Aug, 2016 11:47 AM
नही होगी एलर्जी,खाएं ये 7 चीजे (Pics)
मौसम बदलने के कारण कुछ लोगों को सेहत से जुडी दिक्कते होने लगती हैं। खासकर एलर्जी, इसके बहुत से लक्षण हो सकते है जैसे नाक बहना,खुजली होना और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वैसे तो इस तरह की परेशानी से बचने के लिए दवाइयों का सहारा लिया जा सकता है लेकिन अपने खान-पान पर ख्याल रखने से भी इससे बचा जा सकता है। 
 
 
1. लहसुन
 
 
लहसुन प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में बहुत असरदार है। रोज सुबह एक लहसुन की कली पानी के साथ खाने से किसी भी तरह के इंफैक्शन से बचा जा सकता है।
 
 
2. हल्दी
 
हल्दी बहुत अच्छा एंटी-इंफ्लेमेटरी है। अपने खाने में हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। दूध में हल्दी डालकर पीना बहुत अच्छा रहता है।
 
 
3. योगट
 
योगट खाने से एलर्जी दूर हो जाती है। अपने खाने में इसे जरूर शामिल करें।
 
 
4. फिश
 
 
मछली में ओमेगा 3 के गुण होते है। इससे एलर्जी कम करने में मदद मिलती है। हफ्ते में एक बार इसे खाने से फायदा होता है।
 
 
5. विटामिन सी
 
 
विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता बढाता है और एलर्जी को दूर करता है। संतरा और नींबू में विटामिन सी बहुत मात्रा में पाया जाता है।
 
 
6. प्याज
 
 
प्याज में बहुत गुण पाए जाते हैं और इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
 
 
7. विटामिन सी
 
 
एवाकाडोस में विटामिन ई बहुत मात्रा में होता है और यह हर तरह की एलर्जी को दूर करता है। फल और हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए।
 
 
 
 

 

Related News