25 APRTHURSDAY2024 10:26:04 PM
Nari

चश्मा हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय! (Pics)

  • Updated: 19 Sep, 2016 02:00 PM
चश्मा हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय! (Pics)
आजकल हर उम्र के लोगों को चश्मा पहने देखा जाता है। अधिक समय तक कंप्यूटर पर काम करना, टीवी देखना या फिर मोबाइल यूज करना इनसे हमारी आंखे दर्द करने लगती है। आंखों की रोशनी कम होने पर चश्मा चढ़ जाता है। कम उम्र में चश्मा चढ़ जाना एक मुसीबत बन जाता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं।
 
 
1. कुछ लोगों में चश्मा चढ़ने की समस्या जेनेटिक भी होती है। खराब खान पान, उम्र बढ़ने और ज्यादा तनाव की वजह से भी चश्मा चढ़ता है। 
 
2. एक पेंसिल को आंखों के सामने एक हाथ की दूरी पर रखें और उसे लगातार देखते रहें। अब धीरे-धीरे नाक के पास लाएं। जैसे-जैसे पेंसिल पास आएगी, उतना ही इससे फोकस खत्म होगा। एेसा दिन में कम से कम 10 बार दोहराएं।
 
3. आंखों को कुछ सेकेंड के लिए क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। एेसा दिन में 4 से 5 बार दोहराएं।
 
4. आंखों को आंवला के पानी से धोएं। इससे आंखे स्वस्थ रहती है।
 
5. रात को 7-8 बादाम भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन्हें पीसकर पानी में डालकर खाएं।

Related News