25 APRTHURSDAY2024 10:58:28 AM
Nari

चम्मच से नहीं हाथ से खाना है सेहत के लिए बढ़िया,जानें कैसे(Pics)

  • Updated: 28 Jul, 2016 04:58 PM
चम्मच से नहीं हाथ से खाना है सेहत के लिए बढ़िया,जानें कैसे(Pics)

खाना खाने का जो स्वाद देसी अंदाज में जमीन पर बैठ कर और वो भी हाथों के साथ खाने में आता है। ऐसा मजा कुर्सियों पर बैठकर खाने से नही आता। वेस्टर्न कल्चर और अपने उठने बैठने के अंदाज को लोगों ने पूरी तरह से बदल दिया है। लेकिन अगर किसी से पूछा जाए तो आपको खाना खाना चम्मच के साथ अच्छा लगता है या कांटे या छुरी के साथ और वो भी चावल तो शायद सबका जवाब हाथ ही होगा।

आपको बता दें कि हाथ से खाना सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि सेहतमंद भी होता है। आइए जानते हैं हाथों से खाना खाने के बारे में...
 
 
हाथ से खाने के फायदे
 
1. हाथों से खाना खाते वक्त इसके स्पर्श से दिमाग अलर्ट हो जाता है और दिमाग पहले ही खाना पचाने के लिए पेट को संकेत देना शुरू कर देता है। पेच खाना खाते-खाते ही गैस्ट्रिक जूस बनाना शुरू कर देता है और आसानी से जल्दी पच जाता है।
 
2. चम्मच से खाते समय ध्यान सिर्फ आस-पास की सफाई पर ही रहता है। जैसे कितने
खाया नीचे तो नही गिरा लेकिन हाथ से खाने से ध्यान सिर्फ खाने पर ही रहता है और पेट के संतुष्टि भी मिलती है।
 
3. एक शोध के मुताबिक हाथ से खाने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इससे मोटापे से भी बचा जा सकता है।
 
4. हाथ से खाते समय खाने के गर्म या ठंड़ा होने की भी पता रहता है। चम्मच से इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
 
5. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आयुर्वेद में भी हाथ से भोजन करना सेहत की दृष्टि से अच्छा माना गया है
 
ध्यान दें
 
खाने के लिए हाथों का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में इन्हें अच्छे से धो लें।
 

Related News