20 APRSATURDAY2024 5:20:27 AM
Health Plus

अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जानें,हमें कितना सोना चाहिए

  • Edited By Sonia Goswami,
  • Updated: 22 May, 2018 03:45 PM
अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जानें,हमें कितना सोना चाहिए

अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जिस तरह से हमें पोषक तत्वों की जरूरत होती है ठीक वैसे ही नींद भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती है। यदि शरीर की लंबी उम्र चाहते हैं तो हर इंसान को कम से कम सात से नौ घंटे सोना चाहिए। लेकिन आज के कामकाजी दिनाचार्य अनुसार हम सो नहीं पाते। कम सोने की वजह से गुस्सा,टेंशन,चिड़चिड़ापन तथा मानसिक तनाव होना स्वाभाविक है।

 

जानें उम्र के हिसाब से हमें कितना सोना चाहिए


 1. 0-3 माह के बच्चे को 14-17 जबकि 4-11 माह तक के बच्चों को 12 से 15 घंटों की नींद जरूरी है।
2. 1-2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
3. 3 से 5 साल के प्री-स्कूल जाने वाले बच्चों को लिए 10-13 घंटे की नींद जरुरी है।
4. 6 से 13 वर्ष तक के स्कूली बच्चों के लिए 10-13 घंटे की नींद लेना आवश्यक है।
5. टीनएजर्स यानि कि 14-17 वर्ष तक के लोगों को 8-10 घंटे सोना चाहिए।
6. 16-25 वर्ष के युवाओं के लिए 7-9 घंटे तक सोना आवश्यक है।
7. 26-64 तक के लोगों के लिए भी 7 से 9 घंटे तक सोना जरुरी है।
8. 65 से ज्यादा उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे तक सोना चाहिए।

 

Related News