19 APRFRIDAY2024 3:11:49 PM
Nari

सर्दियों में होने वाली है शादी तो दुल्हन करे इन रंगों का चुनाव (देखें तस्वीरें)

  • Updated: 10 Sep, 2016 04:39 PM
सर्दियों में होने वाली है शादी तो दुल्हन करे इन रंगों का चुनाव (देखें तस्वीरें)

हर युवक-युवती के लिए जिंदगी का एक बहुत ही खास अवसर होता है विवाह, जिसके साथ उनकी जिंदगी के हसीन सपने जुड़े होते हैं। शेष तैयारियों के अलावा शादी का एक अहम हिस्सा होता है दूल्हा और दुल्हन का आउटफिट (लिबास) लेकिन इस मामले में लड़कियां लड़कों से ज्यादा चिंतित होती हैं । लेटेस्ट फैशन, बढ़िया डिजाइन, बजट हर बात का ख्याल रखकर दुल्हन अपनी ड्रैस का चुनाव करती है। 

 
पारम्पिरक तौर पर विवाह-शादी में दुल्हा- दुल्हन के लिबास के लिए लाल रंग  को शुभ माना जाता है । यहां तक कि  लगभग हर चीज़ में लाल  रंग को ही तरजीह दी जाती है।लेकिन आजकल दूल्हा-दुल्हन के लिबास के लिए लाल रंग के अलावा कई रंग फैशन में हैंं। खासकर  अगर शादी सर्दियों में होने वाली है तो आपके पास रंगों के चुनाव के बहुत से आप्शन हैं।  
 
 
नियोन
 
हर दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी के दिन वो ही 'सेंटर ऑफ अट्रैकशन' हो। किसी का भी ध्यान आकर्षित करना हो तो नियोन से बेहतर कुछ नहीं। हालांकि, नियोन आउटफिट चुनते वक्त इस बात का ख्याल ज़रूर रखें कि सिर से लेकर पैर तक आपका जोड़ा एक ही रंग का न हो। अपनी चोली या दुपट्टे को दूसरे रंग की रखें।
 
 
सुनहरा
 
अगर आपको अपनी शादी के दिन ग्लैमर्स और लीक से हटकर, कुछ नया लुक चाहिए तो सुनहरे रंग का लहंगा पहनें। यह रंग पहन कर आप ज्वेलरी के साथ एक्सपैरीमैंट कर सकती हैं। 
 
टैनजरीन
 
अगर आपको अपने ब्राइडल वियर में ट्रेंडी के साथ साथ ट्रैडिशनल टच भी चाहिए तो टैनजरीन रंग का जोड़ा चुनें। यह लाल और नारंगी का मिश्रण है। इस रंग के साथ सोने की ज्वेलरी सबसे ज्यादा फबती है।
 
नीला
 
रॉयल और कंटेपररी लुक के लिए नीला रंग बेस्ट ऑप्शन है।  संगीत या रिसेप्शन के लिए रॉ सिल्क, ज़रदोज़ी में नीले रंग का लहंगा सबसे बढ़िया है। अपने लुक को और भी बोल्ड और ब्राइट बनाने के लिए इनके साथ लाल या पीले रंग को भी जोड़ें।
 
पीच
 
आमतौर पर शादी का जोड़ा इतना ब्राइट होता है कि शादी के बाद उसे किसी और मौके पर पहनने में हिचक होती है  लेकिन उतने महंगे कपड़े का यूं ही बेकार पड़े रहना भी खलता है। अगर आपकी भी यही दुविधा है तो आप पीच रंग का जोड़ा पहनें। बोल्ड लुक के लिए ज्वेलरी के साथ एक्सपैरीमेंट कर सकती हैं।  रही सही कसर मेकअप पूरी कर देगा। सॉफ्ट लुक के लिए यह रंग सही है। 
 

Related News