24 APRWEDNESDAY2024 9:57:28 PM
Fashion

सिंपल सलवार को छोड़, ट्राई करे ये ट्रैंडी लोअर्स(pics)

  • Updated: 27 Sep, 2016 06:23 PM
सिंपल सलवार को छोड़, ट्राई करे ये ट्रैंडी लोअर्स(pics)

लड़कियों की ड्रेसेज में मैक्सीज और गाउंस जैसे वेस्टर्नवेयर बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लगते हैं लेकिन इंडियन कपड़ों की बात ही कुछ अलग है। अगर आप भी कुर्ते या सूट के साथ सलवार और चूड़ीदार पहनकर बोर हो गई है तो अाज हम आपको कुछ ऐसे लॉअर्स के बारे में बताएंगे, जिनकों कैरी करके आप अपनी  इंडियन लुक बनाकर रख सकती है। अाइए जानते है कैसे...

 


1. सिगरेट पैंट्स

सिगरेट पैंट अापके कुर्ते के साथ परफेक्ट लुक देगी। इसे आप स्ट्रेट कुर्ते या फ्लोई अनारकलियां सूट के साथ पहन सकती है। अगर आप सिगरेट पैंट कैरी कर रही है तो सूट और पैंट दोनों में से एक चीज को प्रिंटेड रखें। 

2. धोती पैंट्स

धोती पैंट हर किसी की पसंद बनी हुई है। इसके साथ लंबे सूट को पहनने की गलती बिल्कुल ना करें। आप इस पैंट के साथ शॉर्ट कुर्तियां पहन कर अपना स्टाइलिश लुक दें सकती है। 

3. स्कर्ट्स

ऐसा नहीं कि लॉग स्कर्ट को आप टॉप के साथ ही कैरी कर सकती है। इसको आप लंबे कुर्तों के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये जबरदस्त लुक देता है। एक मोनोक्रोम स्कर्ट पहनकर अपना अलग ही स्टेटमेंट बनाएं।

4. पलाजोज

पलाजोज का फैसन 70 के दश्क का है। यह आज फिर सब लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके साथ आप लंबा कुर्ता पहन सकते है। 

5. क्यूलॉट्स

क्यूलॉट्स का ट्रैंड भले ही वेस्टर्नवेयर में ज़्यादा है लेकिन इंडिया में भी इसे काफी पहना जा रहा है। क्यूलॉट्स जो आपके घुटनों के नीचे तक या एड़ियों तक जाते हैं उन्हें कुर्तों के साथ पहनें।

Related News