19 APRFRIDAY2024 6:26:59 PM
Nari

नवरात्रि में इन रंगों की ड्रेस में दिखें स्टाइलिश(Pics)

  • Updated: 01 Oct, 2016 02:51 PM
नवरात्रि में इन रंगों की ड्रेस में दिखें स्टाइलिश(Pics)

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और नवरात्रि की तैयारियां जोरों- शोरों पर चल रही हैं। नवरात्रि का हर दिन बहुत खास होता है।इन दिनों गरबा और पूजा के लिए औरतें फैशन को खूब फॉलो करती हैं। हर रोज नया रंग, परिधान और एक्सेसरीज महिलाएं बहुत चाव से पहनती हैं। लहंगा चोली, कुर्ती और परंपरिक परिधान इस मौके पर बहुत पसंद किए जाते है। महिलाएं इन दिनों सज-धज कर नवरात्रि  के कार्यक्रम में भाग लेती हैं। कई समारोह में तो ड्रैस कोड और रंगों का खास चयन भी किया जाता है। आइए जानते हैैं नवरात्रों के खास परिधानों के बारे में...
 

1. ऑरेंज

संतरी रंग के परिधान त्योहार के मौके पर बहुत अच्छे लगते हैं। आप लॉग कुर्ते के साथ प्लॉजो और थ्रैड वर्क के लहंगा चोली पहन सकती हैं।

2. सफेद

फेस्टिवल सीजन में सफेद रंग की ओवर जैकेट पर की गई शीशे की कढ़ाई बहुत खूब लगती है। इसमें आप स्टाइलिश भी बहुत लगेगी। आजकल साडियों के साथ जैकेट वियर करने का ट्रैंड भी खूब चलन में हैं। 

3.लाल

पूजा हो या फंग्शन लाल रंग के लहंगा चोली में औरतें बहुत खूबसूरत लगती हैं। लोग पूजा के लिए इस रंग को बहुत पसंद करते हैं। 

4. रॉयल ब्लू

कुर्ते और परंपरिक परिधान में यह रंग बहुत अच्छा लगता है। नवरात्रों में रॉयल ब्लू के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। 

5.पीला

पीले रंग के अनारकली सूट, लहंगा चोली और लॉन्ग कुर्ते ट्रडिशनल लुक देते हैं। 

6. पर्पल 

यह रंग आपको रॉकिक और स्टाइलिश लुक  देता है। 
 

Related News