19 APRFRIDAY2024 11:56:08 AM
Life Style

Pix: दूल्हा पहनता है घाघरा, अजीब ही है दुनिया के रस्मों-रिवाज

  • Updated: 27 Jul, 2016 11:39 AM
Pix: दूल्हा पहनता है घाघरा, अजीब ही है दुनिया के रस्मों-रिवाज

दुनिया इतनी बड़ी है कि इसमें बसे हर देश की संस्कृति भी अलग-अलग है अौर इनके शादी के रिति-रिवाज, इनका शादी मे पहने जाना वाला पहनावा भी अलग-अलग होता है। कई देशों की दुल्हन अपने चेहरे और हाथों पर पेंट करती है तो कहीं घूघट और गहनों में छिप जाती है। अाज हम अापको हर संस्कृति की शादी के अलग तरह के रिवाज के बारें में बताएंगे जिनको देख अाप कहेगे एेसा भी होता है क्या...

1. भारतीय शादी

भारतीय शादियों में दुल्हन को गुलाबी या लाल रंग पहनाया जाता है हालांकि भारत के भ कई राज्यों में दुल्हनें अलग परिधान पहनती हैं। गहने और श्रृंगार भी अलग-अलग प्रकार का होते है।

2. नाइजीरियन दुल्हन

नाइजीरिया एक एेसा देश है जहां 500 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। नाइजीरियन दुल्हनें चटक रंगों के कपड़े पहनती है अौर एक Head Tie पहनती हैं जिसे Gele कहा जाता है।

3. घाना की शादी

घाना की शादियां बड़ी ही रंग-बिरंगी होती हैं। यहां हर परिवार का अपना Cloth Pattern होता है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के लिए एक जैसे कपड़े बनवाए जाते हैं।

4 मंगोलियन दुल्हन

मंगोलियन शादी में दूल्हा-दुल्हन Deel नाम का पहनावा पहनते है जो बहुत ही डिफरैंट स्टाइल का होता है। 

5. जापानी शादी

जापानी शादी में दुल्हन सफ़ेद Kimono पहनती है अौर फिर रस्मों के बाद दुल्हन लाल Kimono पहनती है जो सौभाग्य का प्रतीक होता है।

6. कज़ाकिस्तानी दुल्हन

कज़ाकिस्तानी की दुल्हनें अपनी शादी के दिन Saukele नाम के कपड़े पहनती है। यहां  शादी से बहुत पहले ही Saukele बनवा लिया जाता है।

7. स्कॉटिश शादी

यहां में दूल्हा अपना खानदानी घाघरा पहनता है। फिर सभी रस्मों के बाद दुल्हन भी इस घाघरे से मिलती जुलती शौल पहनती है।

8. Hutsuls शादी, Ukrainian Carpathians

यहां की शादियों का जोड़ा बहुत ही रंग-बिरंगा होता हैं। 

9. गोरा क्षेत्र की दुल्हन

गोरानी लोग धर्म से मुस्लिम होते है लेकिन उनके रीति-रिवाज़ Pagan संस्कृति जैसे होते है। दुल्हन को सफ़ेद घोड़े पर लाया जाता है जिसके ऊपर छाता लगा होता है।

10. रोमन दुल्हन

इन शादियों में एक ख़ास झंडा बनाया जाता है। शादी दूल्हा-दुल्हन के मां-बाप द्वारा आयोजित की जाती है।

11. चीनी शादी

चीन में लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये बुरी शक्तियों को भी दूर रखता है इसलिए चीनी शादी में दुल्हन को लाल रंग का जोड़ा पहनाया जाता है।

12. Yakan दुल्हन

इन शादियों में दूल्हा-दुल्हन अपने चेहरे को Face Paint से रंग लेते हैं अौर उन पर  डिजाइन किया जाता है।

Related News