25 APRTHURSDAY2024 10:58:57 AM
Nari

अमरूद की पत्तियों से बनाए त्वचा को खूबसूरत! (Pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 07:12 PM
अमरूद की पत्तियों से बनाए त्वचा को खूबसूरत! (Pics)

ज्यादातर लोगों को अमरूद खाना बहुत पंसद होता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी है। अमरूद के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बहुत काम की होती है। इसकी पत्तियां हमारे स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसकी पत्तियों से कई बीमारियां दूर होती है जैसे कि दस्त, मुंह से बदबू और सिरदर्द। सिर्फ इतना ही नहीं यह एक बेहतरीन ब्यूटी प्रॉडक्ट भी है। जी हां, आज हम आपको बताते है कि कैसे अमरूद की पत्तियों से आप अपनी त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। आइए जानें इनके बारे में। 

 

 

- मुंहासे 

 

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे निकल आते है तो आप इसकी पत्तियों से पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट से मुंहासे दूर हो जाएगें। इसकी पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं इसलिए यह मुंहासों से छुटकारा पाने में काफी मददगार होते हैं।

 

 

- झुर्रियों को दूर 

 

 

अमरूद की पत्तियां से झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसका पेस्ट तैयार करके रोज प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

 

- दाग धब्बे 

 

अमरूद की पत्तियों को उबालकर आप इसका इस्तेमाल कर सकती है। इसके पानी को आप दिन में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएगें। आप इसका पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती है।

Related News