25 APRTHURSDAY2024 1:02:47 PM
Nari

इन ऑयल्स की मसाज से बनाएं त्वचा को खूबसूरत! (Pics)

  • Updated: 01 Sep, 2016 08:13 PM
इन ऑयल्स की मसाज से बनाएं त्वचा को खूबसूरत! (Pics)

कुछ लोगों को तेल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता क्योंकि उनका मानना है कि तेल की चिकनाहट से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। अगर आप अपनी त्वचा के अनुसार तेल लगाए तो आपकी त्वचा न तो तैलीय होगी और न ही उसके रोमछिद्र बंद होगे। इसके अलावा कई सारे तेल एेसे है जो हमारी त्वचा को नई रंगत देते है। इनकी मदद से बढ़ती उम्र को भी रोका जा सकता है। आज हम आपको बताएगेें एेसे ऑयल के बारे में जिससे आप खूबसूरत त्वचा पा सकते है। 

 

1.लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो हमारे चेहरे पर होने वाली समस्याओं को कम करके चेहरे को सुंदर बनाते है। इस तेल को आप चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर पर भी लगा सकते है। इसकी मसाज करने से आप में एक नया निखार आएगा।

 

2.ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में एंटी इनफ्लेमेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है जिससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे दूर होते है। ऑलिव ऑयल से चेहरे की मसाज करने से चेहरे पर चमक आने लगती है। आजकल इसका इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है।

 

3. कोकोनट ऑयल

सदियों से कोकोनेट ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आपके बाल ड्राई है तो आप कोकोनेट ऑयल का यूज करें। 

 

4. यूकेलिप्टस ऑयल

यूकेलिप्टस एक अच्छा पेन किलर भी है। इसको यकूलिप्टस से निकाला जाता है। यह खून के संचार को ठीक करता है। खून का संचार ठीक होने से हमारे चेहरे पर ग्लो आता है।

 

5. बादाम का तेल(एलमंड ऑयल)

अक्सर लड़कियों के आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते है। बादाम के तेल का यूज करके आप आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों से छुटकारा पा सकती है। इसके अलावा यह मॉइश्चराइजर का भी काम करता है।

 

6.कैस्टर ऑयल

इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियों को ठीक किया जा सकता है। इसकी मसाज नियमित करने से आपको बहुत लाभ होगा।

Related News