प्रदूषण व तनाव के कारण जहां स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है वहीं उम्र का असर सबसे पहले चेहरे पर आता है। ऐसे में 'फेस योग' करके चेहरे को सुंदर, यंग व चमकदार बनाए रखा जा सकता है।
1. काली मुद्रा : जीभ को मां काली की मुद्रा में सुविधानुसार बाहर निकालें व 30 सेकंड तक रहें। इससे आंखों में जमा पानी और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है या अंदर पेट में पहुंच जाता है। इससे आंखें स्वस्थ रहती हैं व आंखों के नीचे बनी झुर्रियां भी मिटती है।
2. डांसिंग आई बॉल योग : चेहरा सामान्य रखें और फिर आंखों की पुतलियों को दाएं और फिर बाएं घुमाएं दोनों तरफ 30-30 सेकंड तक स्थिर रखें। फिर ऊपर-नीचे और फिर गोल-गोल घुमाएं। इसे डांसिंग आई बॉल योग कह सकते हैं।
3. स्माइल फिश : गालों को अंदर भींचकर चेहरे को मछलीनुमा बनाएं। इसे आप स्माइल फिश फेस योगा कह सकते हैं।
4. आंख मींचना : हाथों की मुठ्टियां बांधकर ऊपर चेहरे तक उठाएं और दोनों आंखों को जोर से बंद कर अंदर मींच लें। इससे माथे पर पड़ती fसलवटें मिटती हैं।
5. शेर चेहरा : शेर जैसा चेहरा बनाने से चेहरे की सभी मांसपेशियां संचालित होकर स्वस्थ बनती हैं। पहले जीभ को पुरी ताकत के साथ बाहर निकाले और फिर आंखों को तान दें। बिल्कुल शेर की तरह। अब मुंह का फुग्गा फुलाएं अर्थात मुंह में हवा भरें और उसे दाएं-बाएं घुमाएं।
6. चुम्बन की आकृति : किस (चुम्बन) लेने जैसी आकृति बनाएं और इसी तरीके को बार-बार दोहराएं। फिर गर्दन ऊंची करके बत्तीसी मिलाकर हंसे।
7. बुद्धा फेस : अंत में आंखें बंद कर विश्राम की मुद्रा में बैठ जाएं और दोनों भोओं के बीच ध्यान को लगाएं। कुछ देर तक इसी तरह शांत बैठें रहें।