16 APRTUESDAY2024 5:48:21 AM
Nari

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स! (Pics)

  • Updated: 28 Sep, 2016 06:53 PM
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स! (Pics)

आंखें हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। खूबसूरत आंखें देखने वाले को अपनी ओर खिंचती हैं। वहीं, आंखों के नीचे के काले घेरों से हमारे चेहरे की रंगत खो जाती हैं। कैल्शियम और आयरन की कमी के कारण भी डार्क सर्कल हो जाते है। लड़कियां इन डार्क सर्कल को दूर करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्टस इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो करके इससे छुटकारा पा सकती है।


1. टी बैग्स का इस्तेमाल करके डार्क सर्कल को हटाया जा सकता है। टी-बैग्स को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रखें। बाद में इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। कुछ देर के लिए इसे अपनी आंखों पर रखकर लेट जाएं। 10-15 मिनट तक एेसे ही रहने दें। 

2. दो चम्मच मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए एेसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धोंले। 

3. पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे डार्क सर्कल पर लगाएं। बाद में पानी से धोंले। एेसा दिन में दो बार करें।

4. संतरे के छिलकों को धूप में सूखाकर पीस लें। इस पाऊडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर काले घेरों पर लगाएं।

5. काले घेरों को दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाएं। इससे काले घेरे समाप्त होंगे।
 

Related News