18 APRTHURSDAY2024 4:45:27 AM
Nari

इन फेसपैक से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती! (Pics)

  • Updated: 27 Sep, 2016 08:23 PM
इन फेसपैक से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती! (Pics)

बदलते मौसम के साथ हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ती है फिर वो चाहे सेहत संबंधी हो या त्वचा। एेसे में चेहरे का निखार कम होने लगता है। चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों से भी अपनी त्वचा का निखार वापिस पा सकती है। आज हम आपको बताते हैं, एेसे कुछ फेसपैक जिनकी मदद से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती है।


1. बेसन और गुलाब जल

बेसन और गुलाब जल का पेस्ट बना लें। नहाने से 10 मिनट पहले इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का निखार बना रहता है।

2. दही और हल्दी

दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। इसे लगाने से चेहरे पर निखार आता है। 

3. गेंहू का आटा

गेंहू के आटे को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगा कर रखें। इसे चेहरे पर निखार आएगा और कील मुहांसे दूर होंगे।

4. टमाटर का रस

बेसन के साथ टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का कालापन दूर होगा। 

5. चावल का आटा

चावल और गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे में चमक आती है।

6. बादाम

थोड़े से बादाम पानी में भिगो दें। बाद में बादाम को पीस लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे में निखार आता है। 

7. मसूर की दाल

मसूर की दाल को पीसकर बेसन के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

8. टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की काली पड़ी त्वचा साफ होती है।
 

Related News