18 APRTHURSDAY2024 5:20:45 AM
Beauty

ग्लैमर की दुनिया के लिए वरदान है कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट

  • Updated: 28 Nov, 2017 03:20 PM
ग्लैमर की दुनिया के लिए वरदान है कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट

ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए खूबसूरती बहुत महत्व रखती है। ऑनस्क्रीन ब्यूटी के लिए फेमस हीरोइनें भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। ग्लैमरस जगत की फेमस हीरोइनों से लेकर विलन का रोल करने वाली अभिनेत्रियों तक हर कोई सर्जिकल एक्सपेरिमेंट्स का सहारा ले चुकी हैं। 
 

जानी-मानी कॉस्मेटिक और सौंदर्य चिकित्सक डॉ.मोनिका कपूर का कहना है कि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट ग्लैमर वर्ल्ड की जरूरत बन गई है। इसके अलावा इस ट्र्रीटमेंट ने ग्लैमरस वर्ल्ड के साथ-साथ सौदर्य उद्योग में भी बहुत से लोगों के करियर बनाए हैं। इस ट्रीटमेंट के जरिए लोग अपने नाक की शेप,पाउटी लिप्स के अपनी ब्यूटी में और भी कई तरह के बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए Cosmetic treatment  और सर्जन का सहारा लिया जा सकता है। 
 

सर्जरी या ट्रीटमेंट करवाने के लिए हमेशा अनुभवी डॉक्टर के पास ही जाएं। एक्सपर्ट के बिना अपनी ब्यूटी के साथ एक्सपेरीमेंट न करें क्योंकि एक गलत फैसला आपको हमेशा के लिए पछतावे में डाल सकता है। बहुत सी स्टार्स में इसके साइड इफैक्ट भी देखे जा सकते हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर आयशा टाकिया तक सर्जरी के साइड इफैक्ट देखे जा सकते हैं। 
 

इसके अलावा गौहर खान, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने सूझबूझ के साथ फैसला लिया। उनकी सर्जरी से करियर में भी बदलाव आया। अपनी कमियों को अच्छे से समझ कर सही फैसला लें। 
 

Related News