20 APRSATURDAY2024 8:39:21 AM
Beauty

चारकोल की मदद से लें कई ब्यूटी फायदे! (PICS)

  • Updated: 28 Sep, 2016 01:47 PM
चारकोल की मदद से लें कई ब्यूटी फायदे! (PICS)

आपने अपनी स्किन के लिए कई तरह के बैस्ट प्रॉड्क्टस का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आपको पता इन प्रॉड्क्ट में चारकोल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बता दें कि चारकोल के कई तरह के ब्यूटी फायदें है। यह स्किन की सभी प्रॉबल्म से आपको छुटकारा दिला सकता है। अाइए जानते है चारकोल से आप कैसे अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती है। 

 


1. बालों को बनाए घना

चारकोल की मदद से अाप अपने बालों को भी घना बना सकती है। इसके लिए अपने हर शैम्पू में हल्का एक्टिवेटेड चारकोल मिलाकर बालों को धोएं। इससे बाल घने होंगे। 

2. ब्लैकहेड्स 

अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्किन पर रिमूवल स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करें, जिसमें एक्टिवेटेड चारकोल होता है। ये ब्लैकहेड्स की परेशानी से आपको राहत दिलाएगा। 

3. फेस मास्क

एक्टिवेटेड चारकोल, एलोवेरा जेल, गुलाब जल को समान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद सूखने पर धो लें। इससे आपकी स्किन स्मूद और ग्लोइंग होगी। 

4. डार्क अंडरआर्म

अगर आप डार्क अंडरआर्म से परेशान है तो 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद और एक्टिवेटेड चारकोल के 3 कैप्सूल्स को अच्छी तरह मिलाकर अपने अंडरआर्म पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अंडरआर्म को अच्छी तरह से पोंछ लें।

5. दांतों को बनाएं सफेद

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल काफी फायदेमंद होता है। अपने टूथब्रश को हल्का गीला कर एक्टिवेटेड चारकोल पाऊडर से ब्रश करें और फिर दांतो को धो लें। 

6. डैंड्रफ की समस्या 

आप चारकोल की मदद से डैंड्रफ की परेशानी खत्म कर सकते है। इसके लिए शैम्पू से पहले थोड़ा एक्टिवेटेड चारकोल लें और इससे अपने स्कैल्प की मसाज करें और फिर अच्छी तरह धो लें। 
 

Related News